महिला मोर्चा की सूची में पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व; एसटी मोर्चा में जनजातीय आबादी वाले जिलों पर फोकस
उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की कवायद के तहत भाजपा ने मंगलवार को महिला मोर्चा और अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से नियुक्तियों की घोषणा की। वहीं, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण गोंड ने अपने मोर्चे के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए।
महिला मोर्चा की सूची में प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक क्षेत्रों के जिलों को शामिल किया गया है। वहीं, एसटी मोर्चा में जनजातीय आबादी वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए सीमित जिलों में नियुक्तियां की गई हैं। किसान मोर्चा में भी विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिए जाने की जानकारी सामने आई है।
पश्चिम और ब्रज क्षेत्र में इन्हें मिली जिम्मेदारी
पश्चिम क्षेत्र में रामपुर से शकुंतला लोधी, मुरादाबाद महानगर से सुनीता सैनी, मुरादाबाद जिला से सिम्पल चौहान, शामली से पूनम राणा, अमरोहा से कमलेश सैनी, बिजनौर से गार्गी अग्रवाल, सहारनपुर जिला से उषा उपाध्याय, मुजफ्फरनगर से विमल चौहान, गाजियाबाद जिला से आरती मिश्रा, गौतमबुद्धनगर से संगीता तिवारी और बागपत से मीनाक्षी सिसोदिया को जिम्मेदारी दी गई है।
ब्रज क्षेत्र में आगरा महानगर से अपूर्वा जादोन, आगरा जिला से मनीषा सिंह, मथुरा जिला से प्रतिमा सिंह, फिरोजाबाद महानगर से डॉ. अनुपम शर्मा, फिरोजाबाद जिला से आशा सिंह, अलीगढ़ जिला से सरिता महेश्वरी, हाथरस से शामली पाठक, मैनपुरी से प्रज्ञा सेंगर, कासगंज से डॉ. अनिता उपाध्याय, बरेली महानगर से गरिमा अग्रवाल, आंवला से मीना मौर्य, शाहजहांपुर जिला से बबली सिंह, शाहजहांपुर महानगर से रुचि गुप्ता और बदायूं से सविता शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है।
कानपुर और अवध क्षेत्र में भी नई नियुक्तियां
कानपुर क्षेत्र में श्वेता सिंह को कानपुर ग्रामीण, डॉ. दीपिका सिंह सेंगर को कानपुर देहात, नीतू नारायण मिश्रा को इटावा, डॉ. प्राची गुप्ता को कन्नौज, प्रतिमा अवस्थी को औरैया, संध्या तिवारी को महोबा, अर्चना सिंह को चित्रकूट और रुचिका बुंदेला को ललितपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अवध क्षेत्र में अर्चना साहू को लखनऊ महानगर, सुनीता पांडेय को लखनऊ जिला, प्रतिमा सिंह भदौरिया को लखीमपुर, अनुराधा मिश्रा को हरदोई, रामेश्वरी मिश्रा को बाराबंकी, बीना राय राजभर को गोंडा, अंजू पांडेय को अयोध्या जिला और निम्मी अरोड़ा को उन्नाव का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
काशी क्षेत्र में 12 जिलों के नाम घोषित
काशी क्षेत्र में प्रज्ञा पांडेय को वाराणसी महानगर, किरण मिश्रा को वाराणसी जिला, माया सिंह को गाजीपुर, कुसुम गुप्ता को प्रतापगढ़, प्रीति गुप्ता को जौनपुर, अनुपमा राय को मछलीशहर, रीता सिंह को प्रयागराज महानगर, आरती सिंह को प्रयागराज यमुनापार, रूपम त्रिपाठी को प्रयागराज गंगापार, प्रियंका तिवारी को चंदौली, नीतू कनौजिया को कौशांबी और आशा विश्वकर्मा को सोनभद्र की जिम्मेदारी दी गई है।
गोरखपुर क्षेत्र में इन नामों पर मुहर
गोरखपुर क्षेत्र में प्रीति शाही को गोरखपुर महानगर, डॉ. पूजा सिंह कौशिक को गोरखपुर जिला, किरण प्रजापति को संतकबीरनगर, शैल त्रिपाठी को बस्ती, शुभ लक्ष्मी सिंह को महाराजगंज, आराधना पांडेय को देवरिया, रूपम राव को कुशीनगर, अलका सिंह को आजमगढ़, श्वेता राय को बलिया और सन्नो गुप्ता को मऊ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
एसटी मोर्चा में जनजातीय बहुल क्षेत्रों पर ध्यान
भाजपा ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा भी की है। उत्तर प्रदेश में जनजातीय आबादी कुछ खास क्षेत्रों और जिलों में अधिक होने के कारण सूची में काशी, गोरखपुर और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलों को प्रमुखता दी गई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, गोंड समुदाय को अधिक प्रतिनिधित्व मिला है। इसके अलावा नट, कोल, गिहार, खरवार और सहारिया सहित अन्य समुदायों को भी स्थान दिया गया है।
पार्टी की इन नियुक्तियों को विभिन्न संगठनात्मक क्षेत्रों में मोर्चों की गतिविधियों को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर संगठन का विस्तार करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।




