सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और स्वतंत्र देव सिंह भी रहे मौजूद
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
सीएम योगी ने बताई मंदिर की धार्मिक महत्ता
मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गोरखनाथ मंदिर की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता से अवगत कराया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।
मंदिर परिसर में बिताया समय
नितिन नवीन ने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की। दर्शन-पूजन के दौरान परिसर में श्रद्धा का माहौल रहा। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी भी रही।




